Move to Jagran APP

सपाइयों ने छोटे लोहिया की जयंती मनाई

संवाद सूत्र गुरसहायगंज पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 06:54 PM (IST)
सपाइयों ने छोटे लोहिया की जयंती मनाई
सपाइयों ने छोटे लोहिया की जयंती मनाई

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पण कर उन्हें नमन किया।ग्राम निजामपुर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविद सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र को समाजवादी विचारक और चितन के साथ-साथ छोटे लोहिया के नाम से भी जाना जाता है। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिश्र ने जीवन भर सर्व समाज को एकजुट करने के साथ-साथ सर्व समाज को एक साथ रहने का संदेश दिया। पूर्व विधायक एटा अजय यादव ने कहा कि छोटे लोहिया से हमें प्रेरणा लेकर समाजवाद को मजबूत करने का समय आ चुका है। सभी को एक साथ आकर सर्व समाज को एकजुट करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। संचालन युवा सपा नेता आदिल परवेज ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार, एमएलसी पुष्पराज उर्फ पंपी जैन, कक्कू चौहान ब्लाक प्रमुख, शालू, अंकुर यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, सोनू यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कन्नौज में भी इस मौके पर उनको याद किया गया। समाजवादी सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोहिया के नाम से कई ग्रामीण योजनाएं चलवाई। लखनऊ में सबसे बड़े पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क की स्थापना करने का काम किया। यह बात सदर विधायक अनिल दोहरे ने सपा पार्टी कार्यालय पर लोहिया जनेश्वर मिश्र पुण्यतिथि पर कहीं। कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने जनेश्वर मिश्र के बारे में जानकारी दी। तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से अखिलेश यादव को कन्नौज से लोकसभा उपचुनाव लड़वाने की सिफारिश की थी। इस मौके पर पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे, संजीव मिश्रा, शोभित दुबे, अन्नू तिवारी, अनुराग मिश्रा, शरद यादव, धर्मवीर पाल, अमर दीप, सुशांत यादव व शिवम कुमार समेत कई कार्यकर्ता रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.