चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा, बाजार में बांटे गए लड्डू
संवाद सूत्र ठठिया अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्यास को लेकर लोगों में का
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:40 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, ठठिया : अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के शिलान्यास को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। बाजार में मिठाइयां बांटी गईं। सुरक्षा को लेकर पुलिस का पहरा भी सख्त रहा है।
थाना क्षेत्र से कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया और एक्सप्रेस-वे की सीमाओं पर पुलिस ने निगरानी रखी। वाहनों की चेकिग की। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की ने फ्लैग मार्च निकाला। जिससे अराजकतत्व सहम गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले की सीमाओं के साथ-साथ एक्सप्रेस-वे पर भी पुलिस का पहरा रखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें