बहन से जबरन विवाह के विरोध पर मारी थी गोली
संवाद सूत्र, ठठिया: बहन से जबरन विवाह करने के लिए आरोपी ने भाई को गोली मारी थी। हादसे स
संवाद सूत्र, ठठिया: बहन से जबरन विवाह करने के लिए आरोपी ने भाई को गोली मारी थी। हादसे से पूर्व आरोपी कई बार धमकियां भी दे चुका था और लगातार दवाब भी बना रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गयादीनपुर्वा गांव निवासी महेश ¨सह यादव के पुत्र जयवीर यादव को 19 मई शाम को गोली मार दी गई थी। अभी तक महेश का कानपुर अस्पताल में इलाज चलता रहा था। ठीक होने पर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जयवीर ने बताया कि बहन से विवाह करने के लिए गुरसहायगंज के उम्मेदपुर गांव निवासी शिवमंगल जबरन बहन से विवाह करना चाहता है। हादसे से पूर्व कई बार आरोपित धमकियां भी दे चुका और इसी रंजिश में गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की थी। थानाध्यक्ष अमरपाल ¨सह ने बताया कि जांच में मामला सही पाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।