Move to Jagran APP

लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : कालेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोग

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Nov 2017 07:32 PM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 07:32 PM (IST)
लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता
लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : कालेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाल लोगों को प्रेरित किया।

loksabha election banner

शुक्रवार को जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ज्ञानेश दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्र-छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर लोगों को जागरूक करते रहे। लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता, रोटी बाद में खाएंगे, वोट डालने जाएंगे, वोट डालना न जाना भूल, एक वोट से होती हार जीत जैसे नारे लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई रैली सौरिख तिराहे पर पहुंची। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने यहां पर मतदान का महत्व समझाते हुए विस्तृत चर्चा की। रैली वापस कालेज परिसर लौटी। प्रधानाचार्य ज्ञानेश दुबे ने कहा कि देश के हर नागरिक को मतदान का अधिकार दिया गया है। इसका इस्तेमाल न करने वाले लोकतंत्र को कमजोर करते हैं। इसीलिए सभी को मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी करनी चाहिए। इस दौरान रोहित मिश्रा, नारायण शरण त्रिपाठी, सर्वेश कुमार, कृपा शंकर गौतम, प्रवीन पाठक, कमल यादव, जयदीप चतुर्वेदी, रानू शर्मा, ओम प्रकाश कुमार सहित अन्य रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.