तीन दिन बाद नदी में मिला किशोर का शव
रूप में की। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। तीन दिन पहले राजीव नदी पार करते समय डूब गया था। वहीं तिर्वा के शिक्षक शैलेंद्र सिंह का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। टीम ने काफी दूर तक गंगा के पानी में सर्च आपरेशन चलाया। देर शाम तक उनका पता नहीं चला। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षक की तलाश के लिए
संवादसूत्र, मानीमऊ : काली नदी में तीन दिन पहले डूबे किशोर का शव पानी में उतराता हुआ मिला। लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम ने नदी के पानी में सर्च आपरेशन चलाया तो तीन घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव बरामद हुआ। वहीं, तिर्वा के शिक्षक का कोई पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने काली नदी में सर्च आपरेशन चलाया। नदी के पानी में पांच किलोमीटर तक बोट व आधुनिक यंत्रों की सहायता से 24 सदस्यीय टीम ने थंडरिग मेथड से पानी में किशोर की तलाश की। थोड़ी देर बाद वह पानी में उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों और परिजनों ने उसकी शिनाख्त राजीव कुमार पुत्र गुड्डू वर्मा निवासी सलेमपुर ताराबांगर के रूप में की। शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। तीन दिन पहले राजीव नदी पार करते समय डूब गया था। वहीं, तिर्वा के शिक्षक शैलेंद्र सिंह का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। टीम ने काफी दूर तक गंगा के पानी में सर्च आपरेशन चलाया। देर शाम तक उनका पता नहीं चला। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षक की तलाश के लिए शनिवार को एसडीआरएफ टीम फिर गंगा में सर्च आपरेशन चलाएगी।