11 घंटे बंद रही 76 गांवों की आपूर्ति
संवाद सूत्र सकरावा (कन्नौज) बारिश से सकरावा बिजली उपकेंद्र परिसर में पानी भर गया। इस कार
संवाद सूत्र, सकरावा (कन्नौज): बारिश से सकरावा बिजली उपकेंद्र परिसर में पानी भर गया। इस कारण से आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब 76 गांव की 11 घंटे तक बिजली ठप रही। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
बुधवार देर शाम बारिश शुरू हुई। देर रात बारिश तेज हुई तो सकरावा उपकेंद्र परिसर में पानी भर गया। फाल्ट और करंट फैलने के डर से एसएसओ राजीव ने आपूर्ति बंद कर दी। इससे इस उपकेंद्र से जुड़े सकरावा, बझेडी, फीडर,डदौनी फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। इससे इन फीडरों से जुड़े क्षेत्र के 76 गांवों इशमपुर, देवपुर, रसूलपुर, सिकंदरपुर,नगरिया, सुख, मढ़ीनगला, मदारी, नगला खेमकरन, पट्टी पलाहर, सलेमपुर, रैपालपुर, देवीपुर रघुनाथपुर, मिश्रबाद आदि की आपूर्ति रात 12:30 बजे बंद हो गई। पूरी रात बिजली कर्मी रक्षपाल शाक्य व तनवीर हुसैन पानी को निकालते रहे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पानी निकल जाने के बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। विद्युत आपूर्ति ने भी दिया दगा बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि बारिश के दौरान अर्थिंग मिलने की वजह से कई डिस्क व इंसुलेटर पंक्चर होने से आपूर्ति बंद हो गई। लाइन की मरम्मत की जा रही है। वहीं, कन्नौज शहर के सरायमीरा, मानपुर व बहादुरपुर उज्जैना उपकेंद्र से जुड़े फीडरों में आपूर्ति बंद रही। अधिशासी अभियंता शादाब अहमद ने बताया कि भूमिगत केबिल में फाल्ट होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई थी। अब उसे सही करा दिया गया है।