छात्र-छात्राओं ने जानी ऐतिहासिक धरोहरें
- संग्रहालय में मनाया गया विश्व धरोहर सप्ताह - प्रदर्शनी के माध्यम से करीब से जाना इतिहास जाग
- संग्रहालय में मनाया गया विश्व धरोहर सप्ताह
- प्रदर्शनी के माध्यम से करीब से जाना इतिहास
जागरण संवाददाता, कन्नौज : विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत राजकीय पुरातत्व संग्रहालय में छात्र-छत्राओं ने जिले का इतिहास जाना। प्रदर्शनी के माध्यम से धरोहरें व स्मारकों की जानकारी हुई, जिन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।
जीटी रोड स्थित राजकीय पुरातत्व संग्रहालय में 19 से 25 नवंबर तक विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिले के इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम तिर्वा राकेश त्यागी ने किया। उन्होंने कई विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं को विश्व धरोहरों के बारे में बताया। प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने जिले की धरोहारों, स्मारक व स्थलों को देखा और करीबी से इतिहास व महत्ता समझी। एसडीएम ने कहा कि इस तरह से कोई भी पुरावशेष मिले तो संग्रहालय में दें, जिसे संरक्षित करेंगे। इससे यहां आने वालों को भी जानकारी होगी। संग्रहालय अध्यक्ष दीपक कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी का अवलोकन कराने के बाद संग्रहालय का भ्रमण कराया, जहां संरक्षित अर्धनारीश्वर, सप्तमातृका, नागदेवी, महिषमर्दनी दुर्गा मूर्तिया, कुषाण काली पात्र, मुद्राएं व मुहर, कुषाण कालीन घड़ा, हर्ष का जन्म, राजश्री का विवाह, जिले का प्राचीन व प्रसिद्ध इत्र समेत कई संरक्षित चीजों का अवलोकन कराकर जानकारी दी। इस दौरान यूनिटी फाउंडेशन के संस्थापक शिवांग श्रीवास्तव, डाक्टर पवन कुमार तिवारी, विशाल व कई लोग रहे।