कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठीं सपा नेत्री
जागरण संवाददाता कन्नौज गुरसहायगंज क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपित
जागरण संवाददाता, कन्नौज: गुरसहायगंज क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर सपा नेत्री सहित कई महिलाएं कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकाल भूख हड़ताल पर बैठ गईं। सपा नेत्री ने सरकार से आरोपित को फांसी दिए जाने की मांग की है। महिलाओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
बुधवार को सपा नेत्री शशिमा दोहरे, बबली, शांती, फूलन सीमा, रिकी, गीता, विद्यावती, कमल, सरमन व शमीम कलेक्ट्रेट परिरसर में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गईं। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। सपा नेत्री शशिमा दोहरे ने बताया कि गुरसहायगंज क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद खेत में फेंक दिया। उन्होंने पीड़ित बच्ची के स्वजन को न्याय दिलाए जाने की मांग की। आरोपित को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। प्रदेश सरकार से महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा देने की मांग की। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
जासं, कन्नौज : भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल व सरसों का तेल महंगा हो गया। महंगाई को लेकर लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इसके साथ जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। मरीज व तीमारदारों को भटकना पड़ता है। यह बात तिर्वा रोड स्थित सपा कार्यालय में समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी व राजेश पाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जनपद में अभी तक आक्सीजन प्लांट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिला अस्पताल में बिजली की व्यवस्था बेहद खराब है। वाहनों का काफिला निकालने पर 25 हजार का इनाम व दुष्कर्म के आरोपित पर 10 हजार रुपये ही इनाम रखा गया है। गुरसहायगंज क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म घटना में आरोपित की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई। प्रतापगढ़ में पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटनाएं प्रदेश में जंगल राज को दर्शाती हैं।