.. तो क्या महिला ने युवक के साथ मिलकर की थी ससुर की हत्या
इस्लाम हत्याकांड -पुत्रवधु ने पीट-पीटकर कर दिया था अधमरा हुई मौत -पहली तहरीर में किय
इस्लाम हत्याकांड
-पुत्रवधु ने पीट-पीटकर कर दिया था अधमरा, हुई मौत
-पहली तहरीर में किया था युवक के साथ देने का जिक्र
संवाद सूत्र, चपुन्ना: इस्लाम हत्याकांड को अंजाम देने की वजह पुलिस अभी तक पता नहीं कर सकी है। वह अभी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पीड़ित बेटे का दावा है कि उसने पहले जो तहरीर दी थी, उसे पुलिस ने बदलवा दिया है। उसने पहली तहरीर में एक युवक के साथ होने की बात कही थी। हालांकि, पुलिस ने आरेपित महिला को हिरासत में ले लिया है।
कंसुआ गांव निवासी इस्लाम की हत्या उनकी पुत्रवधु ने कर दी थी। हत्या के पीछे मकसद क्या है, यह तो हत्यारोपित महिला जानती होगी या फिर पुलिस। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया है। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। पीड़ित बेटे की माने तो जब वह घर से आया तो उसके पिता की सांस चल रही थीं। इस पर उन्होंने उसकी पत्नी और एक युवक पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उनकी अस्पताल में मौत हो गई। उसने पहली तहरीर में युवक का जिक्र किया था। मगर बाद में पुलिस ने उसे बदलवा दिया। इसके बाद ही आरोपित महिला को हिरासत में लिया था। दूसरी तहरीर लिखवाने के पीछे पुलिस की क्या मंशा रही, ये समझ से परे है।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।