साहब! सफाई का अभाव, फैल रही बीमारियां
संवाद सहयोगी छिबरामऊ साहब! गांव अकबरपुर में सफाई के अभाव में संक्रामक बीमारियां फैल
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: साहब! गांव अकबरपुर में सफाई के अभाव में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। दवा का छिड़काव भी नहीं कराया गया है। बचाव को लेकर लोगों को जागरूक भी नहीं किया जा रहा है।
शनिवार को तहसील परिसर छिबरामऊ के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ये शिकायत प्रशांत दुबे के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने तहसीलदार अभिमन्यु कुमार से की। ग्रामीणों ने सफाई करवाकर दवा का छिड़काव कराने की मांग की। गांव लालपुर निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर पर गांव जरारा निवासी युवक आता है। नौ अक्टूबर को रात 12 बजे घर में घुस आया। स्वजन को जान से मारने की धमकी दी। इससे सभी डरे हुए हैं। वह एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में 20 वर्ष की सजा भी काट चुका है। गांव महोई निवासी शशिकला ने बताया कि गांव के ही पांच लोगों पर कोतवाली छिबरामऊ में डकैती, छेड़छाड़ व मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसकी वजह से लोग डरे रहते हैं। सीओ छिबरामऊ ने प्रभारी निरीक्षक छिबरामऊ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव रंपुरा खोजीपुर निवासी कप्तान सिंह शाक्य ने बताया कि गांव से मौजा विशुनपुर हासिलपुर की सरहद लगी हुई है। पिता व ताऊ के नाम जमीन सरकारी कागजात में है। पिता की मृत्यु हो चुकी है। कुछ लोग गलत तरीके से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कब्जा रुकवाया जाए। गांव भगवंतपुर निवासी केशव दयाल ने बताया कि करीब 50 वर्ष से जमीन पर कब्जा है। इस पर यूकेलिप्टस व बबूल के पेड़ लगाए हैं। हैंडपंप भी लगा है। मवेशियों का घूरा डालते हैं। कुछ लोग दीवार तोड़कर रास्ता बनाना चाहते हैं। गांव चंदरपुर निवासी दिनेश सिंह सहित कई लोगों ने होली की जगह पर अतिक्रमण हटवाने की मांग की। . 133 में सात का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सबसे अधिक राजस्व की 84 शिकायतें आई। सात का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा पुलिस 35, विकास व चकबंदी चार-चार, पूर्ति विभाग तीन, नगरपालिका दो व कृषि विभाग की एक शिकायत आई।