साहब! जांच छिबरामऊ की, रिपोर्ट लगा दी तिर्वा की
- कार्रवाई को भटक रहे पीड़ित की आंख से समाधान दिवस के दौरान छलके आंसू - पत्नी व दो बेि
- कार्रवाई को भटक रहे पीड़ित की आंख से समाधान दिवस के दौरान छलके आंसू
- पत्नी व दो बेटियों सहित तहसील परिसर छिबरामऊ तीन दिन बाद आत्मदाह की दी चेतावनी
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: साहब! प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों को आवास आवंटित किए जाने की शिकायत की थी। जांच छिबरामऊ क्षेत्र की थी। इस पर रिपोर्ट तिर्वा की लगा दी गई।
सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान यह शिकायत मुहल्ला त्रिपाठी नगर निवासी गोपाल दुबे ने प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा से की। शिकायत करते समय उनकी आंखों से आंसू छलक आए। कहा कि अपात्रों को आवास आवंटन में नगर पालिका परिषद के ईओ, लिपिक, सभासद व डूडा के जेई सहित कई लोग शामिल हैं। कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तीन दिन के अंदर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई न की गई तो वह पत्नी व दो बेटियों से तहसील परिसर छिबरामऊ में उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेंगे। प्रभारी निरीक्षक ने मामले से अधिकारियों को अवगत करवा कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। वही गांव रुद्रपुर निवासी उर्मिला देवी, विमला देवी व प्रेमा देवी ने बताया कि माता-पिता की वह तीन बेटियां हैं। अन्य कोई बारिस नहीं है। पैतृक चल अचल संपत्ति पर विवरण अंकित है। कुछ कागजातों में मां का नाम अंकित है। सात वर्ष हो रहे हैं। गांव के कुछ लोग जमीन पर कब्जा किए हैं। मुख्यमंत्री से फरियाद की। क्षेत्रीय लेखपाल ने अभिलेख जले होने की बात कहकर मामला टाल दिया। चकबंदी होने पर जमीन मिलने की बात कही। वहीं कब्जा किए लोग उसका उपयोग कर रहे हैं। पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हैं। महिलाओं ने जमीन को कब्जा मुक्त करवा कर मुकदमा दर्ज कराए जाने की फरियाद की। कुल छह शिकायतें समाधान दिवस में आई। टीमों का गठन कर निस्तारण के लिए भेजा गया। एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका।