Move to Jagran APP

जिला पंचायत में सिर्फ वार्डो का आरक्षण बदला

जागरण संवाददाता कन्नौज इस बार जिला पंचायत सदस्य की महिला आरक्षित सीटों की संख्या में बदलाव नहीं हुआ है। पिछले वर्ष की अपेक्षा न सीटों की संख्या बढ़ी और न ही घटी है। जिला पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 28 है। पिछले चुनाव में महिलाओं की दस सीटें आरक्षित थीं जो इस बार भी हैं लेकिन इस बार वार्डो का आरक्षण जरूर बदला है। आरक्षित सीटें बढ़ने और घटने की वजह जिला पंचायत क्षेत्र का परिसीमन न होना है जो आरक्षण तय किया गया है वह रोस्टर के अनुसार आवंटित किया गया है। हालांकि अब आपत्तियां ली जाएंगी। इसमें बदलाव हो भी सकता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 10:58 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 10:58 PM (IST)
जिला पंचायत में सिर्फ वार्डो का आरक्षण बदला
जिला पंचायत में सिर्फ वार्डो का आरक्षण बदला

जागरण संवाददाता, कन्नौज : इस बार जिला पंचायत सदस्य की महिला आरक्षित सीटों की संख्या में बदलाव नहीं हुआ है। पिछले वर्ष की अपेक्षा न सीटों की संख्या बढ़ी और न ही घटी है। जिला पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 28 है। पिछले चुनाव में महिलाओं की दस सीटें आरक्षित थीं, जो इस बार भी हैं, लेकिन इस बार वार्डो का आरक्षण जरूर बदला है। आरक्षित सीटें बढ़ने और घटने की वजह जिला पंचायत क्षेत्र का परिसीमन न होना है, जो आरक्षण तय किया गया है वह रोस्टर के अनुसार आवंटित किया गया है। हालांकि अब आपत्तियां ली जाएंगी। इसमें बदलाव हो भी सकता है। आरक्षण की स्थिति

prime article banner

कन्नौज तृतीय वार्ड 48 से 70 : महिला

कन्नौज चतुर्थ वार्ड 71 से 93 : पिछड़ा वर्ग महिला

जलालाबाद द्वितीय वार्ड 27 से 51 : महिला

गुगरापुर प्रथम वार्ड 01 से 24 : अनुसूचित जाति महिला

तालग्राम द्वितीय वार्ड 42 से 64 : अनुसूचित जाति महिला

छिबरामऊ प्रथम वार्ड 01 से 25 : पिछड़ा वर्ग महिला

छिबरामऊ चतुर्थ वार्ड 76 से 98 : महिला

सौरिख तृतीय वार्ड 48 से 70 : महिला

सौरिख व हसेरन आंशिक वार्ड 71 से 82 व 26 से 37 : पिछड़ा वर्ग महिला

हसेरन द्वितीय वार्ड 38 से 60 : महिला कोट

रोस्टर के अनुसार आरक्षण आवंटन किया गया है। इससे वार्डों के आरक्षण बदले हैं, लेकिन महिला आरक्षित सीटों की संख्या पिछले चुनाव की तरह है। परिसीमन होता तो संख्या में बदलाव होता है।

-ज्योति कुमार दीक्षित, अपर मुख्य अधिकारी आरक्षण में अनुसूचित जनजाति का पद नहीं

जागरण संवाददाता, कन्नौज : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण जारी कर अनंतिम प्रकाशन किया गया है, जिसमें जिले में अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जनजाति महिला का कोई पद नहीं है। अनुसूचित जनजाति का कोई पद आरक्षित न होने की वजह इन वर्ग की विकास खंड पर कुल आबादी करीब डेढ़ हजार होना है और इनका कोई एक गांव भी नहीं है। इस कारण आरक्षण सूची से नदारद है। इससे पहले जारी संख्यात्मक सूची में भी इस वर्ग का आरक्षण नहीं था। ऐसे में पंचायत चुनाव सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के बीच होगा। इनके के लिए सीटों का आरक्षण दो मार्च को तय हो चुका है। अब आपत्तियां का निस्तारण कर अंतिम प्रकाशन होना बाकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.