Move to Jagran APP

वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा, बरसे फूल

संवाद सूत्र सौरिख महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कस्बे में वाल्मीकि समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 10:56 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 10:56 PM (IST)
वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा, बरसे फूल
वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा, बरसे फूल

संवाद सूत्र, सौरिख: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कस्बे में वाल्मीकि समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया।

loksabha election banner

शनिवार देर शाम महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर नगर में जीवन झांकियां तैयार की गई। नगर पंचायत चेयरमैन संजय चतुर्वेदी ने शोभायात्रा की शुरुआत की। यात्रा में महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश व राम लक्ष्मण सीता की जीवंत झांकियों को शामिल किया गया। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। कमेटी के कार्यकर्ता खूबचंद वाल्मीकि, कैलाश, श्यामू , पिटू, सुरेंद्र ,रामचंद्र, विजय, सर्वेश, जमुना प्रसाद, रामकिशोर, मोहन, अनिल कुमार वाल्मीकि आदि के साथ महिलाएं भी बैंडबाजे की धुन पर झूमती रहीं। शोभा यात्रा मोहल्ला संजय नगर, इंदिरा नगर, सुभाष नगर व सदर बाजार से कुंवर मंडी पहुंची। वहां महर्षि वाल्मीकि के मंदिर पर समापन हुआ। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा व उपनिरीक्षक महेश चंद्र मिश्रा ने आरती उतारी। शोभायात्रा में कस्बा इंचार्ज अभिषेक शुक्ला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। समाजसेवी गिरीश चंद वर्मा, विग्नेश चंद्र वर्मा, आदेश दुबे, विनोद शुक्ला, राघव दुबे, राहुल गुप्ता, राजन सैनी, दिनेश गुप्ता, नन्हे वर्मा, अवधेश चतुर्वेदी व गिरजेश तिवारी यात्रा में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.