गंदगी को लेकर लोगों ने की नारेबाजी
संवाद सूत्र रामाश्रम गंदगी व दूषित पानी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। पालिका प्रशासन से सफ
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 11:03 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 11:03 PM (IST)
संवाद सूत्र, रामाश्रम: गंदगी व दूषित पानी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। पालिका प्रशासन से सफाई कराए जाने की मांग की। समधन नगर पंचायत के लोहिया नगर में गंदगी व दूषित पानी को लेकर नगर वासियों ने नारेबाजी की। इश्तियार, जुल्फिकार, रियाज, सविरा, सलमा, सोनी ने कहा गंदा पानी पीने से संक्रमण फैलने का खतरा है। समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो क्षेत्र में बीमारियां फैलने लगेगी। प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें