Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव में भाजपा का असली चेहरा सामने लाएगी जनता

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह ने भाजपा पर कसा तंज -पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं से जी जान से

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 07:41 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 07:41 PM (IST)
पंचायत चुनाव में भाजपा का असली चेहरा सामने लाएगी जनता
पंचायत चुनाव में भाजपा का असली चेहरा सामने लाएगी जनता

-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह ने भाजपा पर कसा तंज

loksabha election banner

-पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटने की अपील

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज (कन्नौज): भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जंगलराज कायम है। लूट, हत्या, डकैती, दुष्कर्म होने के बाद भी सरकार मौन धारण किए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सामने आएगा। जनता सबक सिखाएगी। कोविड-19 के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने कही।

मंगलवार को वह गुरसहायगंज के तिर्वा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मजदूर, युवा, आम नागरिक परेशान है। जंगल राज की स्थापना हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। रोजगार न होने से युवा परेशान है। खाद-बीज समय से न मिलने से किसान परेशान हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री अन्य प्रदेशों में उत्तर प्रदेश का कानून व्यवस्था को लेकर उदाहरण देते हैं, मगर यहां कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना से बचाव करें। पंचायत चुनाव में पूरी ताकत झोंक दें। कार्यकर्ता एकजुट होकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशियों का समर्थन करें। इससे पहले कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धमियामऊ में जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या नौ के प्रत्याशी सबाना बेगम से मिले। ग्रामीणों से अपील की। करीब आधा घंटे रुकने के बाद वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर प्रदेश सचिव विजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, नगर अध्यक्ष संजीव दुबे, सरफराज हुसैन, श्यामू मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.