लॉकडाउन में ईद की तैयारियों में जुटे लोग
से लाग डाउन चल रहा है। जिससे कई दिनों से
जागरण संवाददाता, कन्नौज: लॉकडाउन के बीच ईद की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। बाजारों में जहां भीड़ नजर आई तो शारीरिक दूरी का नियम भी तार-तार हो गया। महिलाओं और बच्चों ने भी खरीदारी की। इस दौरान लेफ्ट-राइट का नियम भी दिखाई नहीं दिया।
गुरुवार को इत्रनगरी के बाजार में लोगों की भीड़ नजर आ रही थी। ईद का त्योहार नजदीक होने के कारण अधिकांश दुकानें खुलीं और महिलाओं व बच्चों से कपड़ों समेत जरूरी चीजों की खरीदारी की। इस दौरान कई लोग बिना मास्क के ही दिखाई दिए तो दुकानों पर पास-पास खड़े दिखाई दिए। कहीं भी शारीरिक दूरी का नियम नहीं दिखा तो रोड के दोनों तरफ दुकानें खुलीं रहीं। ईद को लेकर विभिन्न प्रकार के पकवान भी बनने शुरू हो गए हैं। कई दिनों से बंद पड़े कारखानों में सेवइयां व सूतफेनी बनने का काम भी शुरू हो गया है। नगर में फिर लगने लगा जाम
गुरसहायगंज: ईद को लेकर सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ पड़े। जिसे नियंत्रण करने में प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती साफ नजर आईं। भीड़ के कारण नगर के तिर्वा रोड पर जाम लग गया।