Move to Jagran APP

मकान गिरने से वृद्धा की मौत, बेटा व नातिन गंभीर

संवाद सूत्र नादेमऊ तेज बारिश व हवा में कच्चा मकान गिर गया। घर में सो रही वृद्धा बेटे व ना

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 05:53 PM (IST)
मकान गिरने से वृद्धा की मौत, बेटा व नातिन गंभीर
मकान गिरने से वृद्धा की मौत, बेटा व नातिन गंभीर

संवाद सूत्र, नादेमऊ: तेज बारिश व हवा में कच्चा मकान गिर गया। घर में सो रही वृद्धा, बेटे व नातिन सहित गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। खंड विकास अधिकारी ने गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की।

loksabha election banner

विकासखंड हसेरन के गांव कांकरकुई निवासी 70 वर्षीय उषा देवी शुक्रवार रात को रोज की भांति खाना खाने के बाद लेट गईं। बेटे रामशरण एवं नातिन अनुराधा भी उनके पास ही कच्चे मकान में सो गए। रात में तेज बारिश और आंधी से कच्चा मकान गिर पड़ा। तीनो लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए मेडिकल कालेज तिर्वा लेकर गए। वहां उषा देवी ने दम तोड़ दिया। खंड विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी व नादेमऊ चौकी इंचार्ज अरिमर्दन सिंह गांव पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि उषा देवी के परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

..

दीवार गिरने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

गांव रौसेन निवासी 45 वर्षीय ममता देवी गुरुवार रात को बेटी शांति के साथ छप्पर के नीचे सो रही थीं। तेज बारिश एवं आंधी आने से दीवार सहित छप्पर गिर गया। दोनों मलबे में दबकर घायल हो गई। चीख सुनकर कुछ दूरी पर सो रहे पति की नींद खुल गई। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला। मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। ममता देवी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। स्वजन घायल महिला को फर्रुखाबाद लेकर चले गए। वहां चिकित्सकों ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया। सैफई ले जाने की सलाह दी। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने से स्वजन महिला को घर ले आए। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे ममता देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल बेटी शांति का निजी चिकित्सक से उपचार कराया जा रहा है। पति की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अजय यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ममता देवी के दो बेटी व तीन बेटे हैं। पति कल्लू सक्सेना मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.