वृद्ध दंपती को चार दिन बाद भी नहीं मिली मदद, एसडीएम नाराज
- तहसीलदार ने बीडीओ से स्थलीय निरीक्षण को वार्ता की संवाद सहयोगी छिबरामऊ वृद्ध दिव्यांग दंप
- तहसीलदार ने बीडीओ से स्थलीय निरीक्षण को वार्ता की
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: वृद्ध दिव्यांग दंपती को एसडीएम के आदेश के बाद भी अब भी तक कोई मदद नहीं मिली। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। वहीं तहसीलदार ने बीडीओ से स्थलीय निरीक्षण को लेकर वार्ता की।
गांव रामपुरबैजू में 82 वर्षीय रामप्रकाश 80 वर्षीय पत्नी विद्यावती के साथ रहते हैं। वर्ष 2017 में जर्जर मकान गिर गया। उनको अब तक प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिला। सरकार की योजना के अंतर्गत इज्जतघर का चयन किया गया। राशन आदि की समस्या रहती है। तीन दिन पहले एसडीएम देवेश कुमार गुप्त व तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने निरीक्षण किया था। दंपती एक दुकान में रहते मिले थे। एसडीएम ने बीडीओ से वार्ता कर योजनाओं के तहत मदद कराने को कहा था। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका। एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बीडीओ से वार्ता की गई है। उनको स्थलीय निरीक्षण भी करने को कहा गया है। अपने स्तर से भी जांच कराई जा रही है। अब तक आवास न मिलने के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।