Move to Jagran APP

अब बंगाल में खत्म होगा रावण राज्य: मोहसिन रजा

ही है। उनकी भाषा को सुधारने का काम बंगाल की जनता अब के चुनाव में कर देगी। ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ कर फेंकेगी। वहां रामराज की स्थापना होगी। यह बात यूपी सरकार के राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने कही। वह मंगलवार को भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के पिता की स्मृति में हो रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद् घाटन करने आए थे। उन्होंने कहा कि बंगाल के टीएमसी सांसद बंगाल की मुख्यमंत्री ने भग

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 11:22 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 11:22 PM (IST)
अब बंगाल में खत्म होगा रावण राज्य: मोहसिन रजा
अब बंगाल में खत्म होगा रावण राज्य: मोहसिन रजा

जागरण संवाददाता, कन्नौज : पूरे देश में नहीं पूरे विश्व में प्रभु श्रीराम व सीता माता की पूजा होती है। दुर्गा पूजा भी देशवासी बड़े तन-मन से मनाते हैं। बंगाल में रावण राज का खात्मा होने वाला है, इसीलिए राम और सीता की ज्यादा बात उनकी जुबान से निकल रही है। उनकी अमर्यादित भाषा को सुधारने का काम बंगाल की जनता अबकी चुनाव में कर देगी। ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। वहां रामराज की स्थापना होगी। यह बातें अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहीं।

loksabha election banner

वह मंगलवार को भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के पिता की स्मृति में हो रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने आए थे। दिल्ली सरकार के मंत्री सोमनाथ भारती के मामले में कहा कि कानून के दायरे में बात करेंगे तो ठीक है। कानून के मंत्री भी रहे हैं। इन लोगों की डिग्री चेक करनी चाहिए। उसके पास भी फेक डिग्री होगी। सोमनाथ भारती ने जो कहा उसके लिए केजरीवाल को माफी मांगना चाहिए। सोमनाथ भारती जैसे लोग अगर आएंगे और स्कूलों का निरीक्षण करेंगे तो हमारे बच्चे उनसे क्या सीखेंगे। हमारे यहां तो शिक्षा और संस्कार भी सिखाए जाते हैं। स्कूल के बच्चे जो दिल्ली में पढ़ते होंगे। इन लोगों ने संस्कार तो नहीं दिए होंगे। बच्चों का भविष्य अंधकार में करने का काम ऐसे ही लोग कर रहे हैं।

-----------

कांग्रेस ने 60 वर्ष तक देश के किसानों को ठगने का किया काम

छिबरामऊ: राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत है। भाजपा कानून व संविधान में विश्वास रखती है। कांग्रेस ने किसान की राजनीति शुरू की। इस पर विराम लगा है। कहा कि कांग्रेस ने देश के किसान को 60 वर्ष तक ठगने का काम किया है। विकास व किसान के उद्धार का कार्य किया होता, तो आज किसान इस तरह हाशिए पर नहीं होता। पंजाब में आंदोलन पर किसान को बिठाया। खुद इटली चले गए, नानी के घर नया साल मनाने। किसान समस्या को लेकर कितने गंभीर हैं, इससे साफ पता चलता है। एक भाजपा नेता की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को मर्यादा में रहकर ही बोलना चाहिए। छिबरामऊ में चल रहे क्रमिक अनशन को लेकर उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस समस्या पर बात की है। इससे पहले उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी वार्ता की। इस दौरान कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, सुभाना रफी व इशहाक जमील आशू मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.