घर से लापता किशोर की हत्या, भूसे के कूप में फेंका शव
संवाद सूत्र ठठिया (कन्नौज) घर से लापता हुए किशोर की हत्या कर दी गई। शव भूसे के कूप में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने शव देखा तो जानकारी हुई। खेत पर खून व चेहरे पर चोट के निशान मिले। मौके से एक मोबाइल बरामद हुआ है। पिता ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
संवाद सूत्र, ठठिया (कन्नौज): घर से लापता हुए किशोर की हत्या कर दी गई। शव भूसे के कूप में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने शव देखा तो जानकारी हुई। खेत पर खून व चेहरे पर चोट के निशान मिले। मौके से एक मोबाइल बरामद हुआ है। पिता ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के हरेइपुर जलालपुर कुम्हारनपुर्वा गांव निवासी दशरथ दोहरे का 14 वर्षीय बेटा हिमांशु शनिवार दोपहर एक बजे घर से लापता हो गया था। स्वजन ने 16 घंटे तक खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। रविवार तड़के खेत पर गए ग्रामीणों ने गांव के रामपाल के भूसे के कूप में हिमांशु का शव देखा। इससे घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। चेहरे पर चोटों के निशान और नाक से खून निकल रहा था। इस बीज स्वजन भी पहुंच गए और हंगामा किया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शांत कराया और जानकारी एसपी प्रशांत वर्मा को दी। एसपी ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने फिगरप्रिट व मिट्टी के नमूने लिए। डॉग स्क्वायड टीम ने जांच की तो घटनास्थल से 50 मीटर दूर बबलू के खेत पर खून के निशान मिले। पास में ही झाड़ियों में एक मोबाइल फोन पड़ा मिला, जो जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पिता ने गांव के सुनील प्रजापित व मनोज कुमार पर दो दिन पहले बच्चों के साथ आपस में हुई मारपीट में हत्या की आशंका जाहिर कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आलू बीनने को लेकर हुआ था विवाद
हिमांशु की मां पूनम स्वयं सहायता समूह की सदस्य है। एक दिन पहले राशन की दुकान आवंटन को लेकर पूनम ने भी आवेदन किया था, लेकिन वह चुनाव हार गईं थीं। उस समय हिमांशु मां को बाइक से घर छोड़ने गया था। बाइक भी घर पर खड़ी की थी। इसके बाद से वह लापता हो गया था। वहीं, हिमांशु का दो दिन पहले खेत में आलू बीनने को लेकर गांव के कुछ किशोरों के साथ झगड़ा हुआ था। हालांकि पुलिस को हत्या की वजह नहीं पता चल पाई है। कोट
घटना की जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व घटनास्थल से मिले मोबाइल से साक्ष्य हाथ लगेंगे। पुलिस कार्य कर रही है और जल्द ही रहस्य से पर्दा उठाकर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।
-प्रशांत वर्मा, पुलिस अधीक्षक .तो क्या अपनों ने की हत्या, आशनाई का शक
- दो नामजदों पर मुकदमा, नहीं हुई गिरफ्तारी, चार संदिग्धों से पूछताछ
- कानपुर में मजदूरी करते हैं पिता, घर पर मां के साथ रहते भाई-बहन
संवाद सूत्र, ठठिया : थाना क्षेत्र के हरेईपुर, जलालपुर कुम्हारनपुर्वा गांव में 14 वर्षीय हिमांशु की हत्या मामले में पिता दशरथ ने गांव के सुनील प्रजापति व मनोज कुमार पर मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने शक के आधार पर चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन शक की सुई अब अपनों पर घूमने लगी है। पुलिस ने रहस्य से पर्दा उठाने के लिए साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि मामला आशनायी से जुड़ा है। घटना की नजाकत देखते हुए लगा की मारपीट से नाक पर जोरदार चोट लगने से मौत हुई है और इसके बाद शव फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पिता दशरथ कानपुर में मजदूरी करते हैं। घर पर हिमांशु की मां पूनम देवी, भाई व एक बहन रहती हैं। आखिर गांव छोड़कर कौन भागा
हत्या के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीणों के मुताबिक एक युवक रविवार तड़के घटना के तुरंत बाद बैग लेकर भागा है। उसे गांव के बाहर जाता हुआ देखा गया। पुलिस ने उस युवक की तलाश भी तेज कर दी।