होम आइसोलेशन में मोबाइल एप से स्वास्थ्य की देंगे जानकारी
संवाद सहयोगी तिर्वा कोरोना पॉजिटिव होने पर होम आइसोलेशन रहने वाले व्यक्ति अपने मोबाइल पर
संवाद सहयोगी, तिर्वा : कोरोना पॉजिटिव होने पर होम आइसोलेशन रहने वाले व्यक्ति अपने मोबाइल पर कोविड-19 का एप इंस्टाल करेंगे। एप के जरिए पूरी गतिविधियों की जानकारी शासन व प्रशासन को देंगे। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे को होम आइसोलेशन के दौरान मोबाइल पर कोविड-19 का एप इंस्टाल करवाया है। साथ ही होम आइसोलेशन की शर्तों का शपथ पत्र भी भरवाया है। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में 10 लोगों को होम आइसोलेशन किया गया है। इन सभी को पांच-पांच दिनों की दवाएं दी जा चुकी हैं। दिक्कत होने पर एप पर शिकायत के 20 मिनट बाद स्वास्थ्य टीम घर तक पहुंचेगी। होम आइसोलेशन में भी पॉजिटिव केस को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। हालत बिगड़ने पर कोविड-19 के अस्पताल में पॉजिटिव को भर्ती कराया जाएगा।