व्यापारियों को बर्बाद कर रहा मंडी शुल्क
जागरण संवाददाता कन्नौज मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने नाराजगी जताई। शुल्क को पू
जागरण संवाददाता, कन्नौज : मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने नाराजगी जताई। शुल्क को पूरी तरह से खत्म करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया।
शनिवार को उप्र व्यापार मंडल के पदाधिकारी व आढ़ती नवीन मंडी पर एकजुट हुए। जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने मंडी परिसर के अंदर लगने वाले ढाई फीसद शुल्क को खत्म करने की मांग रखी। कहा, केंद्र सरकार द्वारा मंडी शुल्क समाप्त करने के बाद भी प्रदेश में नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इसलिए शुल्क वसूला जा रहा है। शुल्क व्यापारियों को बर्बाद कर रहा है। युवा जिलाध्यक्ष सौमित्र मिश्र माणिक्य ने कहा कि बाहर बैठे व्यापारी कर मुक्त हैं। इसलिए अंदर भी खत्म होना चाहिए। मंडी सहायक विकास कुमार को ज्ञापन दिया। रतन गुप्ता, यतीश स्वरूप सक्सेना, प्रदीप वर्मा, राजू गुप्ता, नीरज वैश्य, सुदामा कटियार, आनंद कुशवाहा रहे।