किसानों के हित को चल रहीं कई योजनाएं: अर्चना पांडेय
- किसानों को पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने किया संबोधित - नेहरू महाविद्यालय परिसर
- किसानों को पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय ने किया संबोधित
- नेहरू महाविद्यालय परिसर में किसान कल्याण मिशन के तहत मेला आयोजित
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार संकल्पित है। किसानों को हर सहूलियत मुहैया कराना का प्रयास किया जा रहा है। किसान सम्मान निधि देकर खाद व दवा आदि की मदद की जा रही है।
बुधवार को यह बात पूर्व राज्यमंत्री विधायक अर्चना पांडेय ने नेहरू महाविद्यालय परिसर में किसानों के बीच ही। वह कृषि विभाग की ओर से आयोजित किसान कल्याण मिशन मेला में बोल रही थी। कहा कि किसानों के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है। दलालों को दूर करने के लिए खातों में रुपए भेजे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रहने को घर दिए जा रहे हैं। गांव-गांव बिजली पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कई अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। इससे पहले दीप प्रज्वलित कर मेले की शुरुआत की। वही प्रधानमंत्री आवास व कृषि विभाग से लाभान्वित चार-चार व मत्स्य विभाग से लाभान्वित आठ किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इसके बाद परिसर में लगी दवा, बीज पौध आदि की दुकानों का भ्रमण किया। मेले में बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी, एडीओ पीपी रत्नेश दुबे, विषय वस्तु विशेषज्ञ सिपाही लाल, वैज्ञानिक विनोद कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव दुबे व मुनीष मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
..
मेगा शिविर में 28 महिलाओं को दिया पोषाहार
नेहरू महाविद्यालय परिसर में एनआरएलएम की ओर से मेगा कैंप आयोजित किया गया। पूर्व राज्यमंत्री विधायक अर्चना पांडेय महिलाओं के बीच पहुंची। उन्होंने समूह सखियों की मदद से गर्भवती महिलाओं व कुपोषित बच्चों को राशन दिया। कुल 28 महिलाओं को सामग्री दी गई। वही 16 समूह की महिलाओं को सीसीएल के लिए 50-50 हजार रुपए का भी वितरित किया गया। इस दौरान एडीओ आइएसबी सुभाष चंद्र, बीएमएस पुष्पेंद्र कुमार व डीआरपी डा. सलीम मौजूद रहे।