Move to Jagran APP

लीड : भाजपा-1 : मंडी समिति का तोहफा जल्द, तहसील की आवाज बुलंद

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज (कन्नौज) : किसानों की समस्याओं के हल के लिए मंडी समिति बनाने के ज्ञाप

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 03:01 AM (IST)
लीड : भाजपा-1 : मंडी समिति का तोहफा जल्द, तहसील की आवाज बुलंद
लीड : भाजपा-1 : मंडी समिति का तोहफा जल्द, तहसील की आवाज बुलंद

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज (कन्नौज) : किसानों की समस्याओं के हल के लिए मंडी समिति बनाने के ज्ञापन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने जल्द तोहफा देने का आश्वासन दिया। वहीं गुरसहायगंज को तहसील बनाने की आवाज बुलंद की गई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरी अहमियत मिलेगी। कोई नाराज नहीं है। इसके साथ कई लोगों ने उनको ज्ञापन दिए।

loksabha election banner

शुक्रवार शाम नगर के रेलवे रोड स्थित सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता अशोक गुप्ता के आवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष को किसान सहकारी समिति व मंडी समिति के अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं की जानकारी दी। मंडी समिति की स्थापना व नगर को तहसील का दर्जा देने को लेकर ज्ञापन सौंपा। बताया कि क्षेत्र के हजारों किसानों की समस्या पिछली सरकारों ने अब तक दूर नहीं की। अब भाजपा सरकार में किसान आस लगाए हैं। इसका सीधा फायदा छोटे किसानों तक पहुंचेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मंडी समिति स्थापना को वरीयता दिलाई जाए। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को विकास की ओर ले जाने के प्रयास में है जबकि विपक्षी पार्टियां अब तक लगातार प्रदेश को लूटती रही हैं। इससे पहले समाजसेवी अशोक गुप्ता की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट व शाल पहना कर स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि जन समस्याओं पर निगाह है। एक-एक करके निराकरण की कोशिश हो रही है। इस मौके पर जिला प्रभारी दिनेश राय, संजू गुप्ता, विपिन द्विवेदी समेत अन्य कार्यकर्ता रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.