Move to Jagran APP

जय जय धुनि पूरी ब्रह्मांडा, जय रघुबीर प्रबल भुजदंडा

छ्वड्डद्ब छ्वड्डद्ब ष्ठद्धह्वठ्ठद्ब क्कह्वह्मद्ब क्चह्मड्डद्धद्वड्डठ्ठस्त्रड्ड छ्वड्डद्ब क्त्रड्डद्दद्धह्वढ्डद्बह्म क्कह्मड्डढ्डड्डद्य क्चद्धह्वद्भड्डठ्ठस्त्रड्ड

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 04:42 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 04:42 PM (IST)
जय जय धुनि पूरी ब्रह्मांडा, जय रघुबीर प्रबल भुजदंडा
जय जय धुनि पूरी ब्रह्मांडा, जय रघुबीर प्रबल भुजदंडा

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा कोरोना संक्रमण के बीच भी उल्लास से मनाया गया। रावण वध होते ही पुष्प वर्षा होने लगी। आतिशबाजी से पूरा आसमान सतरंगी हो गया।

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार मेले का आयोजन नहीं किया गया। इसके बाद भी रविवार को महिलाएं व बच्चे मैदान में पहुंच गए। सौरिख तिराहा पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष देवकी नंदन मिश्रा व महामंत्री विजय सिंह चौहान सहित पदाधिकारियों के साथ भगवान राम के स्वरूप सहित सभी पात्रों की आरती उतारी। इसके बाद पात्रों ने राम-रावण युद्ध का सड़क पर प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार होकर कलाकार विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। भगवान राम के धनुष से निकले बाण के नाभि पर लगते ही रावण धराशायी हो गया। लोगों ने भगवान राम का जयघोष करते हुए मैदान पर पुष्प वर्षा की। रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। आतिशबाजी से आसमान में सतरंगी छटा बिखर गई। इसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने रामदरबार की आरती उतारी और पूजन किया। इस दौरान टीटू अग्निहोत्री, टिकू दीक्षित, मनोज दुबे, अमोल दीक्षित, पंकज दुबे, ऋषि शुक्ला, बब्बा यादव, दिलीप गुप्ता, प्रेम मुरारी दुबे, प्रशांतानंद तिवारी, आशु तिवारी, अनुराग अग्निहोत्री, आशु वंदेमातरम, अजीत शुक्ला, आकाश, कुबेर दुबे, सनी अग्निहोत्री, सागर गुप्ता मौजूद रहे।

.

प्रतीकात्मक लंका लूटने को मची होड़

पुतला जलने के बाद दग रहे गोलों के बीच युवाओं व बच्चों में लंका लूटने की होड़ मच गई। लोगों ने उनको रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जान जोखिम में डाल कर उन्होंने इस परंपरा को निभाया। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा।

.

80 वर्षीय रामसच्चे को किया सम्मानित

रावण का किरदार निभा रहे रामसच्चे दीक्षित 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। रविवार को जब वह किरदार निभाने के लिए रथ पर सवार होकर मुख्य बाजार में निकले, तो लोगों ने रोक लिया। नगर पालिका तिराहा पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे, देवकी नंदन सहित कई लोगों ने साल ओढ़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.