Move to Jagran APP

मंदिरो में जले दीप, हुआ रामायण का पाठ

जागरण संवाददाता कन्नौज आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पहली बार सभी मंदिरों में दीप जले औ

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 11:07 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 11:07 PM (IST)
मंदिरो में जले दीप, हुआ रामायण का पाठ
मंदिरो में जले दीप, हुआ रामायण का पाठ

जागरण संवाददाता, कन्नौज: आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पहली बार सभी मंदिरों में दीप जले और अखंड पाठ व संकीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं, जिलाधिकारी ने भी महर्षि वाल्मीकि की महिमा का बखान कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।

loksabha election banner

शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित मंदिर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि है। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना कर पूरे विश्व को मर्यादा का पाठ पढ़ाया था। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्य, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनसामान्य को इससे जोड़ने के लिए सभी मंदिरों पर पूजा-पाठ का आयोजन किया गया है। छिबरामऊ में एसडीएम देवेश कुमार गुप्त तथा तिर्वा में एसडीएम जयकरन ने भी पूजा- अर्चना कर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कराया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया। शाम को सभी मंदिरों पर दीपोत्सव किया गया। महर्षि वाल्मीकि मंदिर ताजपुर नौकास्त में बच्चों ने भी दीप जलाकर आदिकवि से विद्या, बुद्धि और विनय की प्रार्थना की।

इन मंदिरों में पर हुए कार्यक्रम:

जनपद में राम जानकी मंदिर कलेक्ट्रेट परिसर, वाल्मीकि मंदिर ताजपुर नौकास्त, बाबा गौरी शंकर मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर, राम जानकी मंदिर कन्नौज, श्री दौलेश्वर धाम तिर्वा, प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर तिर्वा, गंगेश्वर नाथ मंदिर छिबरामऊ, मंशेश्वर नाथ मंदिर, महर्षि वाल्मीकि मंदिर छिबरामऊ, राम मंदिर, मनकामेश्वर नाथ मंदिर छिबरामऊ में वाल्मीकि रामायण का पाठ कराया गया। सभी चयनित मंदिरों पर नोडल अधिकारियों को नामित कर ड्यूटी लगाई। जनपद के प्रत्येक तहसीलों में चयनित मंदिरों पर विशेष कार्यक्रम किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.