धान की सफाई के दौरान पंखा गिरने से किशोर घायल
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : धान फसल की सफाई के दौरान पंखा गिरने से छात्र घायल हो गया। परिज
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 05:42 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 05:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : धान फसल की सफाई के दौरान पंखा गिरने से छात्र घायल हो गया। परिजन उसको 100 शैय्या अस्पताल लाए, वहां से गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
ग्राम तुलसीपुर निवासी मनीष (14) पुत्र बाबू ¨सह यादव ऋषिभूमि इंटर कालेज सौरिख में कक्षा नौ का छात्र है। मंगलवार सुबह वह बड़े भाई अनीस के साथ खेत पर धान की फसल की सफाई कराने को गया था। काम करने के दौरान हवा के लिए लगाया गया पंखा अचानक असंतुलित होकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में मनीष आकर घायल हो गया। लहूलुहान अवस्था में परिजन उसको नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल लेकर आए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें