Move to Jagran APP

केरोसिन डाल महिला को ¨जदा जलाया

संवाद सूत्र, ठठिया: संदिग्ध हालात में आग से जलकर महिला की मौत हो गई। ससुरालियों ने घटनास्थ

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 11:19 PM (IST)
केरोसिन डाल महिला को ¨जदा जलाया
केरोसिन डाल महिला को ¨जदा जलाया

संवाद सूत्र, ठठिया: संदिग्ध हालात में आग से जलकर महिला की मौत हो गई। ससुरालियों ने घटनास्थल पर मिट्टी की खोदाई कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। मायके वालों ने ¨जदा जलाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। ससुरालीजन फरार हैं।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के रामनगर बस्ता निवासी सुख देवी (30) पत्नी राजेंद्र कुमार की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई। शव के पास से केरोसिन की महक आने से मामले में हत्या की आशंका बढ़ गई। ससुरालीजनों ने घर से साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। मिट्टी की खोदाई करने के अलावा अन्य सामान भी इधर-उधर हटा दिया। मौत होने पर परिजन मौके से शव को छोड़कर फरार हो गए। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने सुखदेवी के मायके में दी। सूचना पाकर रात में ही मायके पक्ष से मां अंगूरी देवी निवासी चंदापुर, तालग्राम समेत कई लोग पहुंच गए। ससुरालीजनों ने हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अमरपाल ¨सह ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया और हत्या व आत्महत्या की पुष्टि करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने ¨फगर ¨प्रट सुरक्षित कर लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया। जांच की जा रही। हत्या की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सात वर्ष पूर्व हुआ था विवाह

सुख देवी का सात वर्ष पूर्व राजेंद्र के साथ में विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ननद मीना देवी पत्नी जगदीश ¨सह, इनकी पुत्री अनीता व पति राजेंद्र ¨सह उत्पीड़न करने लगे थे। राजेंद्र मूलरूप से अलीगढ़ का निवासी है और अपनी बहन के यहां करीब 15 वर्ष से रहता था। यहीं से उसका विवाह हुआ था। सुख देवी का एक पुत्र जीवन (2) है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.