दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा
संवाद सूत्र, तालग्राम : हादसे में घायल युवक ने दूसरे दिन कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार
संवाद सूत्र, तालग्राम : हादसे में घायल युवक ने दूसरे दिन कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को तालग्राम निवासी निहाल अहमद उर्फ बबलू पिता हबीब अहमद के साथ गुरसहायगंज जा रहे थे। तिसौली गांव के पास पीछे से आ रही अज्ञात कार ने टक्कर मार दी थी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को फौरन कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान निहाल अहमद की मौत हो गई। जानकारी परिजनों को हुई तो चीख-पुकार मच गई। निहाल के चार बेटियां व एक बेटा है। हाइवे से गिरी बाइक, ससुर-दामाद घायल
ग्राम बिरौली निवासी वीरेंद्र ¨सह पुत्र बसंत ¨सह राजपूत दामाद राज कुमार निवासी लक्ष्मणपुर किशनी मैनपुरी के साथ दवा लेने मेडिकल कालेज तिर्वा गए हुए थे। वहां से लौटते समय एक्सप्रेस-वे पर अंदौआ गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और रे¨लग तोड़ते हुए सर्विस लेन पर जा गिरी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।