Move to Jagran APP

कन्नौज पहुंची अतुल्य गंगा पदयात्रा

जागरण संवाददाता कन्नौज गंगा नदी के पुनरुद्धार और कायाकल्प के लिए शुरू हुई अतुल्य गंगा पदया

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 06:26 PM (IST)
कन्नौज पहुंची अतुल्य गंगा पदयात्रा
कन्नौज पहुंची अतुल्य गंगा पदयात्रा

जागरण संवाददाता, कन्नौज: गंगा नदी के पुनरुद्धार और कायाकल्प के लिए शुरू हुई अतुल्य गंगा पदयात्रा कन्नौज पहुंच गई है। यहां रुकने के बाद यह लोग फर्रुखाबाद को निकलेंगे। इसमें सशस्त्र बलों के पूर्व अधिकारी, गैर-सरकारी और व्यक्तिगत संगठनों के लोग शामिल हैं।

loksabha election banner

शुक्रवार को यह लोग मानीमऊ होते हुए कन्नौज पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद यह लोग शनिवार सुबह फिर से यात्रा पर निकल गए। अतुल्य गंगा मिशन के तहत 25 व्यक्तियों का जत्था पांच हजार किमी पदयात्रा कर रहा है। परिक्रमा के संयोजक रिटायर्ड कर्नल मनोज केश्वर हैं। उन्होंने बताया कि कन्नौज में गंगा का पानी अन्य जनपदों से साफ मिला। बस लोगों को और अधिक जागरूक होने की जरूरत है, ताकि गंगा निर्मल रहे। रोहित जाट ने बताया कि उनकी यात्रा पिछले साल 16 दिसंबर 2020 को प्रयागराज से शुरू हुई थी। यहां से बिहार, पश्चिम बंगाल होते हुए यह यात्रा गंगा सागर तक पहुंची। फिर यहां से वापस होते हुए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर, बिठूर होते हुए कन्नौज पहुंचे हैं।

-----

आठ माह तक चलेगी यात्रा

रोहित ने बताया कि यात्रा लगभग आठ महीने तक चलेगी। इस दौरान 5,100 किलोमीटर की इस यात्रा में 45 शहर, 5,000 गांव, जंगल, पहाड़ और ग्लेशियर भी शामिल होंगे। इस दौरान वह लोग कई छोटे और बड़े नालों के साथ-साथ सीवेज पॉइंट की भी मैपिग करेंगे। जो गंगा के प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। यात्रा का उद्देश्य जनता को यात्रा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है। 14 अगस्त, 2021 को यह यात्रा समाप्त होगी। रविवार को सदस्य फर्रुखाबाद के लिए कन्नौज से निकलेंगे।

--------

पौधे भी लगा रहे सदस्य

यात्रा में शामिल गोपाल शर्मा और हेमलोनी ने बताया कि यात्रा के दौरान रास्ते में पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तित सदाबहार, पर्यावरण के लिए लाभकारी और दीर्घजीवी पौधे लगाए जा रहे हैं। बताया कि इस यात्रा को मुंडमाला नाम दिया गया है। पौधे ऐसे स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां उन्हें पानी मिलता रहे। यात्रा में हापुड़ के शगुन त्यागी, अहमदाबाद के हीरेन पटेल, सोनीपत की सुश्री इंदू, अमरोहा के रिटायर्ड कर्नल आरपी पांडेय फतेहपुर के रोहित उमराव भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.