Move to Jagran APP

बुखार के बढ़े मरीज, नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान

संवाद सहयोगी छिबरामऊ बुखार के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्थानीय स्तर पर लाभ

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Sep 2021 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 21 Sep 2021 07:04 PM (IST)
बुखार के बढ़े मरीज, नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान
बुखार के बढ़े मरीज, नगर पालिका ने चलाया सफाई अभियान

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: बुखार के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्थानीय स्तर पर लाभ न मिलने पर मरीज फर्रुखाबाद, कानपुर व आगरा जाकर भर्ती हो रहे हैं। बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने कालोनी में पहुंचकर फागिग की और चूना डलवाया।

loksabha election banner

मंगलवार को फर्रुखाबाद रोड स्थित इंदिरा आवास कालोनी में बुखार रोगियों के बारे में जानकारी करने जागरण टीम निकली। करीब 3.15 बजे कालोनी गेट पर सर्वेश तिवारी खड़े मिले। वह परचून की दुकान पर मौजूद थे। बुखार को लेकर चर्चा की तो बताया कि कालोनी में बुखार से कई लोग पीड़ित हैं। ज्यादातर लोग फर्रुखाबाद में उपचार करवा रहे हैं। कालोनी की 38 वर्षीय मंजू वर्मा सात दिन से बीमार हैं। कानपुर में भर्ती हैं। वहां से कुछ दूर आगे बढ़ने पर गली में ही अख्तर मिल गए। बताया कि करीब एक सप्ताह से सात वर्षीय पुत्री इरम को बुखार आ रहा है। निजी चिकित्सक से दवा ले रहे हैं। घर पर ही उपचार करवा रहे हैं। वहीं इसी कालोनी की आठ वर्षीय परी के बीमार होने की जानकारी मिली। उनके घर पहुंचने पर बताया गया कि बड़ी बहन 10 वर्षीय कनक भी तीन दिन से बुखार से पीड़ित है। उसको फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है। इस बीच कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने बताया कि कालोनी में रहने वाले सात-आठ लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, सोमवार शाम को कालोनी की रहने वाली 35 वर्षीय रेनू भदौरिया की बुखार से पीड़ित होने पर फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। इससे पहले 12 सितंबर को कालोनी के 30 वर्षीय हिमांशु शर्मा की बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो गई थी। हालांकि चिकित्सकों ने टीबी से पीड़ित होने की बात कही थी।

----------

चमक रही थीं कालोनी की सड़कें व नालियां

कालोनी में सड़कें पूरी तरह से साफ थीं। नालियों में भी कचरा नहीं था। पूछने पर लोगों ने बताया कि आज ही सुबह नगर पालिका के कर्मचारी आए थे। पूरी कालोनी की सफाई की। चूना डाला और फागिग भी कर गए। पहले यहां जगह-जगह पानी भरा रहता था। कचरे के ढेर लगे रहते थे और नालियां चोक रहती थीं। इसके संक्रमण फैलने का खतरा रहता था।

-----------

बुखार से लोगों के पीड़ित होने की जानकारी मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य टीमों को मौके पर भिजवाया जा रहा है। एक युवक की मौत की जानकारी होने पर इंदिरा आवास कालोनी में 13 सितंबर को शिविर लगाया गया था। नगरपालिका की टीम ने सफाई भी की थी। मंगलवार को भी नगरपालिका की टीम ने चूना डालकर सफाई की है। लोग बीमार होने की जानकारी तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दें। इससे समय से उन्हें उपचार मिल सके।

- डा. राहुल मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिबरामऊ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.