Move to Jagran APP

विकास कराना है तो सपा को लाना होगा

जागरण संवाददाता कन्नौज आज कन्नौज का नाम पूरी दुनिया जान चुकी है। श्रेय विकास की चाभी डिपल यादव को कहा जाता है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 06:32 PM (IST)
विकास कराना है तो सपा को लाना होगा
विकास कराना है तो सपा को लाना होगा

जागरण संवाददाता, कन्नौज : आज कन्नौज का नाम पूरी दुनिया जान चुकी है। श्रेय विकास की चाभी डिपल यादव को ही कहा जाता है। उन्होंने कार्यकाल में विकास कराया। पिछले चुनाव में कन्नौज की जनता ने जो गलती की उसके लिए कन्नौज वासी बहुत पछतावा कर रहे है। यह बात सपा पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिपंल यादव के जन्मदिन पर पूर्व ब्लाक नवाब सिंह ने कही।

loksabha election banner

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पूर्व सांसद डिपल यादव का जन्मदिन मनाया गया। केक काटकर कार्यकर्ताओ ने एक-दूसरे को खिलाया। उन्होंने कहा कि विकास मतलब सपा। अगर प्रदेश का विकास कराना है तो सपा को लाना होगा। पूर्व विधायक कलियान सिंह दोहरे ने कहा कि जनता जान चुकी है कि उनके साथ छलावा हुआ है। डिपल यादव ने विकास कराने में कोई कमी नहीं रखी। कन्नौज का नाम उन्होंने विश्व मानचित्र पर स्थापित करने का काम किया। उन्होंने पैरामेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिग कॉलेज, हृदय रोग संस्थान, कैंसर अस्पताल सहित महिलाओं के लिए कई संस्थानो की स्थापना करने का काम किया है। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, सत्येन्द्र यादव, कल्लू शर्मा, हसीब हसन,टिल्लू दुबे, अनुराग सभासद, धर्मेन्द कुशवाहा, राकेश कटियार, अर्चना मिश्रा, कुसुम यादव, शोभित दुबे, दीपक यादव व विराट सहित आदि लोग मौजूद रहे। वहीं पाल चौराहे पर अंशू पाल ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। आसिफ सिद्दीकी, अफाक खान, रविन्द्र शर्मा ने जन्मदिन पर वृक्ष लगाया। भट्ठे पर जरूरतमंद बच्चों को पहनाए गर्म कपड़े

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: कन्नौज की पूर्व सांसद डिपल यादव का जन्मदिन मनाने के लिए समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव कार्यकर्ताओं के साथ खोजीपुर स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंचे। वहां कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की उपस्थिति में सभी को स्वेटर, मोजे व टोपी आदि पहनाई गई। मिठाई भी वितरित की गई। इस मौके पर अशोक चौहान, बबल राठौर, मेजर सिंह यादव, प्रशांत यादव, सुरेश पाल, रानू कुरैशी, अक्कू भदौरिया, नागेंद्र यादव, मोहम्मद वारिस, वारिस खान, जयप्रकाश व बृजेश यादव मौजूद रहे।

गांव अहिरुआ राजारामपुर में बूथ प्रमुख राजेश सिंह ने केक काटा। विशुनगढ़ के एक विद्यालय में देवेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति में पूर्व सांसद का जन्मदिन मनाया गया। केक काटकर मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर शिववीर सिंह यादव, उदल सिंह, सुखेंद्र सिंह, ओमेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, राजू व संजीव सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.