विरोध के बाद उतारी गई एचटी लाइन
॥ञ्ज द्यद्बठ्ठद्ग द्यड्डह्वठ्ठष्द्धद्गस्त्र ड्डद्घह्लद्गह्म श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल
संवाद सूत्र, चपुन्ना: कई माह से अनुपयोगी एचटी लाइन को लोगों के विरोध के बाद विभागीय कर्मियों ने उतार लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
छिबरामऊ बिधूना मार्ग के चौड़ीकरण के समय चपुन्ना क्षेत्र में एचटी लाइन को सड़क किनारे किया गया था। यह लाइन घरों के बेहद नजदीक पहुंच गई थी। कई स्थानों पर तो छतों से तार निकल रहे थे। हालांकि पुल निर्माण की वजह से यह लाइन लोगों के लिए अनुपयोगी हो गई थी। इसके बाद भी इसमें करंट रहता था। आए दिन तार टूटकर गिरने से हादसे होते थे। सोमवार को टिनशेड पर तार टूटकर गिरने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। जागरण ने यह मामला उठाया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर से तार टूट गया। कर्मी पहुंचे तो लोगों ने तार जुड़ने नहीं दिया। ऐसे में दोपहर बाद तक कई गांव की आपूर्ति बाधित रही। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लाइनमैन ने इस एचटी लाइन के तारों को उतरा लिया। इसके बाद क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो सकी। लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लाइनमैन से जानकारी की गई है। लोगों की समस्या का समाधान कराया जा रहा है।