आशा करेंगी घर-घर जाकर थर्मल स्क्रीनिग
जागरण संवाददाता कन्नौज कोरोना संक्रमण से बचाव और जागरुकता लाने के लिए ग्राम पंचायतों में
जागरण संवाददाता, कन्नौज : कोरोना संक्रमण से बचाव और जागरुकता लाने के लिए ग्राम पंचायतों में बनी निगरानी समिति अब थर्मल स्क्रीनिग करेंगी। टीम के साथ आशा घर-घर या गांव में आने वाले व्यक्ति का परीक्षण करेंगी। गांव, खेत, बाजर व दुकानों पर समूह बनाकर भी लोगों का परीक्षण किया जाएगा। तापमान जांचने के लिए ग्राम पंचायतें आशा को इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स के लिए ऑक्सीमीटर खरीद कर देंगी। यदि स्क्रीनिग में तापमान अधिक मिला तो ऐसे लोगों की जानकारी संबंधित अस्पताल में देकर उनका सैंपल लिया जाएगा। अब तक ग्राम पंचायतों में बनी निगरानी समिति गांव में आने जाने वालों पर नजर रखती हैं। साथ ही घर-घर लोगों संक्रमण से बचने की जानकारी देती हैं। हॉटस्पॉट होने पर प्रशासन व स्वास्थ विभाग का सहयोग करती हैं।
सैनिटाइजर व मास्क भी देगी ग्राम पंचायत
ग्राम पंचायतें निगरानी समिति को मास्क, सैनिटाइजर समेत अन्य संक्रमण से बचने के सामान खरीद कर देंगी। भुगतान ग्राम निधि खाते से किया जाएगा। इससे पहले ग्राम पंचायतों को मास्क व सैनिटाइजर खरीदने के निर्देश दिए थे। शुरुआत में मास्क व सैनिटाइजर की कालाबाजारी के कारण दाम अधिक थे। इस कारण से ग्राम पंचायतों ने खरीद नहीं की थी, लेकिन अब खरीदना होगा। ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति सक्रिय हैं। इन्हें इंफ्रारेड थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर दिया जाएगा। इससे यह सभी की स्क्रीनिग करेंगी। स्वास्थ्य विभाग को समिति से काफी मदद मिलेगी।
-एके शाही, उपनिदेशक, पंचायत कानपुर मंडल।