Move to Jagran APP

स्टेडियम में घास व पानी, कैसे तैयार हों खिलाड़ी

- खेल घेरा डालो अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ जुटे खिलाड़ी - अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 07:24 PM (IST)
स्टेडियम में घास व पानी, कैसे तैयार हों खिलाड़ी
स्टेडियम में घास व पानी, कैसे तैयार हों खिलाड़ी

- खेल घेरा डालो अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ जुटे खिलाड़ी

loksabha election banner

- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल बोली, संसाधन जुटाए सरकार

संवाद सूत्र, सौरिख: स्टेडियम की बदहाली पर सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सरकार को जमकर कोसा। खिलाड़ियों के हित में निर्णय न लेने की बात कही। स्टेडियम में नारेबाजी कर विरोध जताया।

रविवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के नेतृत्व में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सौरिख के गोरखपुर हरिभानपुर स्थित स्टेडियम में एकत्रित हुए। खेल घेरा डालो अभियान के तहत पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कहा कि वर्तमान सरकार न तो खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दे रही है और न ही संसाधन उपलब्ध करा रही है। सपा सरकार की ओर से बने स्टेडियम की स्थिति बेहद खराब है। स्टेडियम में बड़ी घास है और जलभराव है। सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए कोच का इंतजाम नहीं है। ऐसी स्थिति की वजह से टोक्यो ओलंपिक में प्रदेश से कोई भी खिलाड़ी मेडल नहीं ला सका। वरिष्ठ सपा नेता आलोक वर्मा, इंजीनियर अनिल पाल व संजय दुबे ने कहा कि सपा शासनकाल में प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए खिलाड़ी मनु पाल को 50 हजार रुपये महीने आर्थिक मदद के रूप में दिए जा रहे थे, जिससे वह प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। भाजपा सरकार बनते ही इसे बंद कर दिया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल ने कहा कि खिलाड़ी मेडल लाने के लिए पूरी जी जान से मेहनत करते हैं। उन्हें सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाए। संसाधनों को उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर समसुल कमर, संटू यादव, जसवंत सिंह यादव, पप्पू यादव, सोनू यादव, इमरान, अवधेश यादव, प्रदीप यादव, मनोज सैनी, देवेश शर्मा व अजीत यादव मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.