महिला प्रधान, बीडीसी सदस्य सीखेंगी संवाद का सलीका
अनूप विश्नोई कन्नौज यूं तो आधी आबादी हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदमताल कर रही है लेकिन ग्रा
अनूप विश्नोई, कन्नौज:
यूं तो आधी आबादी हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदमताल कर रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में रफ्तार बहुत धीमी है। राजनीति में प्रधान या बीडीसी सदस्य चुने जाने के बाद भी महिलाओं के पति या परिवार के अन्य पुरुष का ही प्रतिनिधित्व रहता है। ये महिलाएं खुद प्रतिनिधित्व करें, इसके लिए उन्हें कम्युनिकेशन स्किल (संवाद का सलीका) सिखाया जाएगा। राज्यपाल के आदेश पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और उससे जुड़े महाविद्यालयों के प्रोफेसरों, छात्र-छात्राओं की टीम महिलाओं-लड़कियोंको प्रशिक्षण देकर काबिल बनाएगी। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज तिर्वा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मिशन शक्ति की मुहिम शुरू की जा रही है।
मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डा. छाया सिंह ने बताया कि इसकी शुरुआत 21 मार्च 2021 (महिला दिवस) से हुई है, जो 21 मार्च 2022 तक चलेगा। बताया कि मई में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों संग मीटिंग की थी। इसमें उन्होंने महिला उत्थान के लिए कार्य करने को कहा था। इसके तहत उन्होंने विवि और उससे जुड़े सभी महाविद्यालयों को आदेश दिया गया था कि पहले चरण में पाच गाव गोद लें। वहा अध्ययन केंद्र खोलें। इसके तहत महिला ग्राम प्रधानों, बीडीसी, ग्राम पंचायत अध्यक्षों में कम्युनिकेशन स्किल विकसित कराएं। उन्हें उनके अधिकार बताएं, अफसरों तक वो अपनी बात कैसे पहुंचाएं, उसका अंदाज क्या हो, ये सब बताया जाए।
---
क्या है मकसद
एक साल तक चलने वाले इस मिशन के दौरान गाव की महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा आíथक समस्या, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों व सामाजिक परेशानियों की जानकारी लेकर उनका निवारण कराया जाएगा। विशेष दिवसों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। गाव में महिला सम्मेलन भी होंगे ताकि उन्हें अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा सके।
----
छात्र-छात्राएं होंगे वालंटियर
कालेज की इंजीनियरिंग की अंजली सिंह, अंशिका यादव, गौरव वाष्र्णेय और अंश मौर्या समेत पाच छात्र-छात्राएं वालंटियर होंगे। टीम की अगुआई डा. छाया सिंह करेंगी। उमर्दा ब्लाक की अहेर ग्राम पंचायत से इसका शुभारंभ होगा। इसके बाद ग्राम पंचायत लिलुइया, ड्योढ़ा, परसरामऊ में टीम काम करेगी।
-------
इन माह में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
अगस्त - स्वतंत्रता, युवा, मित्रता दिवस
सितंबर - शिक्षक व साक्षरता दिवस
अक्टूबर - गाधी जयंती, वृद्ध, बालिका दिवस
नवंबर - बाल दिवस
दिसंबर - ऊर्जा संरक्षण, किसान, प्रदूषण निवारण
जनवरी - अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस
फरवरी - महिला-बालिका के विज्ञान, सरोजनी नायडू दिवस
मार्च - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
--------
समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुहिम है। उसको चिह्नित दिवस व कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। इसकी समीक्षा राज्यपाल सचिवालय से होगी। इस सराहनीय पहल को पूरी तरह से साकार करेंगे।
- प्रो. मनोज शुक्ला, निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कालेज