पिता ने पुत्र व भतीजे पर लगाया गोली मारने का आरोप
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : देर रात गोली लगने से घायल हुआ अधेड़ अपने पुत्र व भतीजे सहित कुछ
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : देर रात गोली लगने से घायल हुआ अधेड़ अपने पुत्र व भतीजे सहित कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगा रहा है। हालांकि पुलिस के गले यह बात नहीं उतर रही है। मामले की पड़ताल चल रही है। वहीं 24 घंटे बीतने के बाद भी अब तक तहरीर नहीं दी गई है।
कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम अकबरपुर निवासी फूल ¨सह (58) पुत्र कामता प्रसाद सोमवार देर रात गांव से श्रंगीरामपुर की ओर जा रहे थे। उधरनपुर होकर जब वह सपाखेड़ा के पास पहुंचे तो गदनपुर तुर्रा रोड पर खेत के किनारे से निकले चार पांच लोगों ने उनके पर हमला कर दिया। फाय¨रग कर दी। गोली जांघ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान घायल ने अपने पुत्र व भतीजे सहित कई अन्य लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस मामले में जुटी हुई है। पैर में गोली फंसने से स्थिति गंभीर
फूल ¨सह को 100 शैय्या अस्पताल लगाया गया तो परीक्षण के दौरान गोली ऊपर से नीचे जाने की जानकारी डाक्टरों ने पुलिस को दी। आपरेशन की व्यवस्था न होने की वजह से उन्हें मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं अभी आपरेशन न हो पाने की वजह से गोली पैर में फंसी हुई है। खुद के तमंचे से गोली चलने की चर्चा
सूत्रों के अनुसार पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि फूल ¨सह अपनी कमर में तमंचा लगाए हुए था। अचानक बाइक की चैन टूटने से उछल कर इसकी जेब में फंस गई। ऐसे में अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई और तमंचे से गोली चल गई। यह जांघ में लगी और वह घायल हो गया। इस ¨बदु पर भी पुलिस पड़ताल कर रही है। पुत्र ने 50 हजार में बेच दी थी भैंस
घायल का पुत्र भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसके लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। कई बार मांगने के बाद भी पिता ने उसे रुपये नहीं दिए। ऐसे में उसने 50 हजार रुपये में भैंस बेंच दी। इसकी वजह से वह पुत्र से नाराजगी मान रहे थे। कुछ समय पहले उन्होंने बेटी की शादी के लिए जमीन की बिक्री भी कर दी थी।
-==
पुत्र व भतीजों से नाराजगी के चलते घायल उन पर आरोप लगा रहा है। जिस जगह पर गोली लगी है, उस जगह पर पेंट में कोई भी सुराख नहीं है। जब भी कोई फायर बाहर से किया जाता है तो गोली कपड़ों में सुराख करते हुए कपड़ों में धंसती है। इसकी वजह से घटना संदिग्ध लगती है। अभी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
संतोष कुमार व्यास, प्रभारी निरीक्षक छिबरामऊ