कन्नौज से दिल्ली व जयपुर के लिए बस सेवा शुरू
- लॉकडाउन के कारण दिल्ली की बसें जा रही थी कौशांबी बस स्टैंड - उत्तराखंड
फोटो: 23
- लॉकडाउन के कारण दिल्ली की बसें जा रही थी कौशांबी बस स्टैंड
- उत्तराखंड नहीं जा रही बसें, कानपुर, हरदोई, सौरिख व चपुन्ना को संचालित
जागरण संवाददाता, कन्नौज: दिल्ली व जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दोनों राज्यों के लिए बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया है। लॉकडाउन के कारण कन्नौज डिपो की बसों का संचालन दिल्ली व जयपुर के लिए बंद था।
लॉकडाउन खुलने पर शुक्रवार को कन्नौज से दिल्ली के लिए 18 बसें व जयपुर के लिए दो बसें संचालित की गई है। दोनों प्रदेशों में लॉकडाउन होने की वजह से रोक लगी थी। जिसके चलते दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड जाने वाली रोडवेज बसें कौशांबी बस स्टैंड जा रही थी। इस वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जयपुर की दोनों बसें अन्य रूटों पर चल रही थीं। वहीं हल्द्वानी, हरिद्वार, देहरादून व उत्तराखंड जाने पर रोक लगी हुई थी। इस कारण यूपी बार्डर स्थित नजीमाबाद बस स्टैंड तक ही रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं कानपुर, हरदोई, चपुन्ना व सौरिख की बसें संचालित हैं। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि अनुमति मिलने पर दोनों प्रदेशों की बसें संचालित की गई है। उत्तराखंड जाने वाली बसों के संचालन की भी जल्द अनुमति मिलेगी। वर्तमान में कन्नौज डिपो की 34 बसें संचालित है। एक बस का इंजन खराब होने पर मेंटीनेंस किया जा रहा है। वहीं दस बसें पहले से ही डिपो में खड़ी है।