20 मरीजों ने जीती जंग, 30 नए कोरोना पॉजिटिव
अधिक स्वास्थ्यकर्मी हो रहे संक्रमण का शिकार -
फोटो : 11 केएनजे 01
----------------
-सबसे अधिक स्वास्थ्यकर्मी हो रहे संक्रमण का शिकार
-जिले में अब तक 17 मौत, अब तक 1974 संक्रमित
जागरण संवाददाता,कन्नौज : कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना से क्षेत्र में 34 वर्षीय महिला की कानपुर निजी अस्पताल में मौत हो गई। अलग-अलग क्षेत्रों में 30 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब तक 1974 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 1691 स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। जिले में अब तक 17 मौतें हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉ. कमलचंद्र रॉय ने बताया कि शुक्रवार जिले में 30 नए पॉजिटिव मिले है। इसमें बदलेपुर्वा अनौगी में एक, यासीनपुर एक, बजरिया छिबरामऊ एक, जवाहर नगर तिर्वा दो, जिला अस्पताल पांच, अंबेडकर नगर एक,कायमपुर एक, संजय नगर एक, सीओ कार्यालय तिर्वा एक, एआरटीओ कार्यालय एक, यादव कालोनी तिर्वा एक, ठकुराना एक, ग्वाल मैदान एक, नौरंगपुर एक, सरवन एक, शरीफापुर दो, लाला मिश्र एक, नौरंगपुर नगरिया उमर्दा एक, जेल कालोनी एक, तिसौली एक, सराय दौलत एक, गुसहायगंज एक, सुभाष नगर में एक पॉजिटिव केस मिले है। संक्रमितों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कुछ को होम आइसोलेशन कर दिया गया है। शुक्रवार को 20 मरीज स्वस्थ होकर घर पर चले गए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज कर होम क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना से महिला की मौत
अपर शोध अधिकारी यतींद्र कुमार मंजुल ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम हैवतपुर कटरा निवासी 34 वर्षीय सीता देवी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित थीं। स्वजन इलाज के लिए कानपुर ले गए, जहां उन्होंने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिले की स्थिति
कुल सैंपल - 42640
रिपोर्ट आई - 42094
निगेटिव - 40120
पॉजिटिव - 1974
एक्टिव - 265
स्वस्थ - 1691
मृत्यु - 17
रिपोर्ट शेष -546