Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में किसान खुशहाल : सांसद

-सांसद ने ट्रैक्टर चलाकर किया किसान रैली का शुभारंभ -250 ट्रैक्टर में और हजारों किसान

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 07:24 PM (IST)
भाजपा सरकार में किसान खुशहाल : सांसद
भाजपा सरकार में किसान खुशहाल : सांसद

-सांसद ने ट्रैक्टर चलाकर किया किसान रैली का शुभारंभ

loksabha election banner

-250 ट्रैक्टर में और हजारों किसानों ने रैली में किया प्रतिभाग

जागरण संवाददाता, कन्नौज : भाजपा सरकार में किसान खुशहाल है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाईं हैं, जिससे बिना किसी भेदभाव के किसान लाभान्वित हुए हैं। चाहे किसानों की कर्ज माफी हो या गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, सभी में सरकार ने अग्रणी भूमिका निभाई है।

शुक्रवार को भाजपा की किसान रैली में यह बात सांसद सुब्रत पाठक ने कही। उन्होंने मानीमऊ से ट्रैक्टर चलाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में 250 से अधिक ट्रैक्टर व हजारों किसान शामिल हुए। शहर के बोर्डिंग मैदान पर किसान रैली का समापन किया गया, जहां सांसद ने किसानों को बताया कि योगी सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है। सरकार लगातार किसानों की खुशहाली व संपन्नता के लिए काम कर रही है। ऋण माफी, एमएसपी, कृषि यंत्रों पर अनुदान जैसी सैकड़ों योजनाएं हैं, जिनसे किसान लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश सरकार में किसान, जवान, मातृ शक्ति सुरक्षित है, अब कोई किसानों की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है। कब्जा करने वालों के मकानों पर बुलडोजर चल रहा है माफिया या तो जेल में चले गए या प्रदेश छोड़ गए। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व विधायक बनवारीलाल दोहरे, जिला महामंत्री सौरभ कटियार, जिला मंत्री विशाल दुबे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामबाबू कटियार कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.