पानी में घुसकर किसानों ने किया प्रदर्शन
- दो दिन हुई बारिश से करीब 50 बीघा धान जलमग्न - परेशान किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मा
- दो दिन हुई बारिश से करीब 50 बीघा धान जलमग्न
- परेशान किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की
संवाद सूत्र, चपुन्ना: दो दिन की बारिश से खेत जलमग्न हैं। क्षेत्र में करीब 50 बीघा धान की फसल डूबी है, जो बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर पानी में घुसकर प्रदर्शन किया।
क्षेत्र में दो दिन तक लगातार बारिश हुई थी। इसका असर फसलों पर ज्यादा पड़ा है। गांव लुखरिया व एराहो में धान की फसल डूब गई, इसमें 24 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। सर्वे के लिए राजस्व विभाग के कर्मी नहीं पहुंचे, जिससे किसानों में नाराजगी है। रविवार को खेतों के पास एकत्रित होकर किसानों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। किसान जगन्नाथ सिंह, रामनरेश, श्याम सिंह, आनंद किशोर, बृजेश प्रजापति, रामबाबू, राकेश, जसवंत सिंह, प्रमोद सिंह, मौजी लाल, किशन लाल, दयाराम, रवि, पहलवान, राधामोहन, विश्वनाथ, रामरहीम व किशनलाल ने बताया कि करीब 50 बीघा फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने बताया कि बारिश से होने वाले नुकसान के आकलन के लिए लेखपालों को निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट तैयार करवा कर शासन को भेजी जाएगी। नियमानुसार आर्थिक मदद कराई जाएगी।