Move to Jagran APP

किसान दिवस की पूर्व संध्या पर कन्नौज में कर्ज से परेशान किसान ने जान दी

कन्नौज में किसान दिवस पर आज एक किसान ने जीवनलीला समाप्त कर ली। कर्ज से परेशान किसान ने आज कीटनाशक पीकर जान दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 23 Dec 2017 11:28 AM (IST)Updated: Sat, 23 Dec 2017 12:15 PM (IST)
किसान दिवस की पूर्व संध्या पर कन्नौज में कर्ज से परेशान किसान ने जान दी
किसान दिवस की पूर्व संध्या पर कन्नौज में कर्ज से परेशान किसान ने जान दी

कन्नौज (जेएनएन)। इत्रनगरी कन्नौज में किसान दिवस पर आज एक किसान ने जीवनलीला समाप्त कर ली। कर्ज से परेशान किसान ने आज कीटनाशक पीकर जान दी। 

loksabha election banner

कन्नौज के के ठठिया थाना क्षेत्र के भटौरा गांव निवासी किसान राम सिंह (48) ने गांव के कई लोगों से एक लाख से भी अधिक रुपये कर्ज के तौर पर ले रखे थे। इसके बाद उधारी चुकाने को लेकर दबाव के कारण वह काफी तनाव में रहता था। कल देर रात उसने घर पर रखी कीटनाशक दवा पीकर अपनी जान दे दी। 

उसकी पत्नी बेबी बड़ी बेटी ज्योति के घर एक सप्ताह पहले फीरोजाबाद गई थीं। घर पर छोटी बेटी आरती अकेली थी। आरती की शादी कानपुर नगर के उत्तरी पूरा में कुछ दिन पहले तय हो चुकी है। छह जनवरी 2018 को गोद भराई की रस्म होनी थी। इसी कारण रुपयों को लेकर इधर तनाव कुछ ज्यादा बढ़ गया था। एसडीएम डॉ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच करा नियमानुसार मदद कराई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.