तंत्र-मंत्र में फंसे रहे परिजन, युवक की गई जान
पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखा गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई। उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संवाद सहयोगी, तिर्वा : खेत में कामकाज करते वक्त युवक को सर्प ने काट लिया। परिजन उसे अस्पताल न ले जाकर तंत्रमंत्र व झाड़फूंक के चक्कर में पड़ गए। सुधर न होने पर वह उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां युवक की मौत हो गई।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के निकारीपुवर गांव निवासी राजेश कुमार का 16 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार खेत पर कामकाज कर रहा था। उसी वक्त सर्प ने काट लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बचाव के लिए घरेलू उपचार किया और बाद में झाड़फूंक के चक्कर में पड़ गए। घंटों समय बर्बाद होने से मिथलेश की हालत बिगड़ गई। आंखे बंद होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखा गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई। उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।