Move to Jagran APP

ई-रिक्शा चालक ने मारी टक्कर, चचेरी बहनें घायल

संवाद सहयोगी छिबरामऊ तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने सड़क किनारे बैठी चचेरी बहनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 07:21 PM (IST)
ई-रिक्शा चालक ने मारी टक्कर, चचेरी बहनें घायल
ई-रिक्शा चालक ने मारी टक्कर, चचेरी बहनें घायल

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने सड़क किनारे बैठी चचेरी बहनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

loksabha election banner

कोतवाली छिबरामऊ के गांव रंपुरा निवासी मधु रविवार को चचेरी बहन ज्योति के साथ छिबरामऊ बाजार करने आईं थीं। वहां से दोनों बहनें वापस जा रही थी। छिबरामऊ सौरिख रोड पर एक महाविद्यालय के सामने मधु की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं। ऐसे में वह सड़क किनारे बैठ गई। दूसरी बहन ज्योति उनकी मदद करने लगी। इसी बीच सौरिख की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने दोनों बहनों को टक्कर मार दी। इससे घायल हो गई। लोगों की भीड़ लग गई। चालक मौके से भाग निकला। दोनों को 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। ई-रिक्शा पलटने से दिव्यांग घायल

जिला फर्रुखाबाद थाना जहानगंज के गांव भड़ौसा निवासी 20 वर्षीय दिव्यांग अब्दुल कलाम थाना सौरिख के सकरावा निवासी बड़ी बहन के घर तिपहिया वाहन से गए थे। रविवार को वहां से वापस आ रहे थे। छिबरामऊ सौरिख रोड पर उन्हें थकान महसूस हुई। ई-रिक्शा चालक से मदद मांगी। तपहिया वाहन पीछे बांध लिया और ई-रिक्शे में बैठ गए। सौरिख रोड पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह घायल हो गए। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। घायल को अस्पताल पहुंचाया। वही गांव रंपुरा के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें गांव धमे का ताल निवासी 22 वर्षीय होगी घायल हो गए उन्हें सद्दाम घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.