Move to Jagran APP

जेल में बंद महिलाओं को बांटे सैनेटरी पैड, लगाई मशीन

-समाजसेवी काव्या सिंह ने करीब 50 महिलाओं को बताया स्वच्छता का महत्व संवाद सूत्र जलालाबाद लाक

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 08:04 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 08:04 PM (IST)
जेल में बंद महिलाओं को बांटे सैनेटरी पैड, लगाई मशीन
जेल में बंद महिलाओं को बांटे सैनेटरी पैड, लगाई मशीन

-समाजसेवी काव्या सिंह ने करीब 50 महिलाओं को बताया स्वच्छता का महत्व

loksabha election banner

संवाद सूत्र, जलालाबाद: लाकडाउन में महिलाओं की परेशानियों को देखते हुए सैनेटरी पैड बांटने की शुरू हुई मुहिम अब बड़ा आकार लेने लगी है। जिला जेल में बंद महिलाओं को स्वच्छता के प्रति न सिर्फ जागरूक किया गया, बल्कि उन्हें सैनेटरी पैड भी वितरित किए गए। साथ ही वहां पर एक मशीन भी लगाई गई।

गुरुवार को समाजसेवी काव्या सिंह जिला जेल अनौगी पहुंची। यहां उन्होंने महिला बंदियों को पहले माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद सभी को सैनेटरी पैड बांटे। साथ ही वहां एक सैनेटरी पैड वाली मशीन भी लगाई। इससे अब जब जिसको इसकी जरूरत होगी, वह इस मशीन से प्राप्त कर सकेगा। काव्या सिंह कन्नौज के गांव खरगुपर की रहने वाली हैं। साल 2019-2020 में उन्होंने यह मुहिम घर-घर बांटने से शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने गांव को गोद लेना शुरू कर दिया। वर्तमान में काव्या 10 गांवों को गोद लिए हुए हैं। जहां वह हर माह सैनेटरी पैड वितरित करती हैं। वह गांवों में जाकर किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देने लगीं। कन्नौज में लोग उन्हें पैड गर्ल के रूप में जानते हैं। अब वह यहां महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और डिजाइनिग के कार्य से भी जोड़ेंगी। इसके लिए यहां प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान जेल अधीक्षक वीके मिश्रा, जेलर विजय कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर प्रदीप कुमार, रवि, जेल डाक्टर जितेंद्र नाग, पंकज कटियार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.