धान और गुड़ से लदे पांच वाहनों पर 81,000 जुर्माना
जागरण संवाददाता, कन्नौज : सख्ती के बाद भी पड़ोसी जनपद में अवैध कारोबार नहीं थम रहा है। सोम
जागरण संवाददाता, कन्नौज : सख्ती के बाद भी पड़ोसी जनपद में अवैध कारोबार नहीं थम रहा है। सोमवार रात मंडी सचल दल ने मियागंज के पास वाहन चेक किए। दो धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली और दो पिकअप पकड़े। इनके पास किसी तरह के कागजात नहीं मिले। धान व्यापारियों को बताया गया। इसी तरह एक डीसीएम गुड से लदा पकड़ा। सभी वाहन हरदोई की मंडियों में अवैध रूप से बिकने जा रहा था। मंडी निरीक्षक कृष्ण मुरारी राठौर और रघुराज प्रताप ¨सह ने 81 हजार रुपये का जुर्माना वसूल कर वाहन छोड़े। दो ओवरलोडेड ट्रक पर 40 हजार का चालान
यात्री कर अधिकारी आरबी दोहरे ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। मंगलवार सुबह तिर्वा के पास बुंदेलखंड से आते दो ओवरलोड ट्रक पकड़े। ट्रकों में मौरंग भरी थी जो चोरी-छिपे हरदोई जा रही थी। यात्री कर अधिकारी ने 40 हजार रुपये का चालान किया।