Move to Jagran APP

नई शिक्षा नीति व श्रम नीति की खामियों को लेकर प्रदर्शन

संवाद सहयोगी छिबरामऊ केंद्र सरकार की ओर से पारित की गई नई शिक्षा नीति श्रम नीति सहित कृषि कानून में खामियां हैं। डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे आम आदमी परेशान है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:57 PM (IST)
नई शिक्षा नीति व श्रम नीति की खामियों को लेकर प्रदर्शन
नई शिक्षा नीति व श्रम नीति की खामियों को लेकर प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: केंद्र सरकार की ओर से पारित की गई नई शिक्षा नीति, श्रम नीति सहित कृषि कानून में खामियां हैं। डीजल पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे आम आदमी परेशान है।

loksabha election banner

सोमवार को यह बात जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शाक्य ने तहसील परिसर छिबरामऊ में कही। ऐसी नीतियों को सरकार को तत्काल वापस लेना चाहिए। सरकार पेट्रोल डीजल पर टैक्स को कम करें। सामान्य वर्ग की तरह अन्य पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति जाए। खाद, बीज व कीटनाशक दवा उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाए। सिचाई के लिए बिजली मुफ्त की जाए। इसके साथ ही उन्होंने भगवान बुद्ध पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रामभद्राचार्य पर कार्रवाई की मांग भी की। राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा को सौंपा। इस मौके जर्मन सिंह शाक्य, रामऔतार सिंह शाक्य, कुलदीप शाक्य, अजमोद कुमार, रामकरन शाक्य, विमल कुमार, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह शाक्य व महिला जिला अध्यक्ष मंजू कुशवाहा मौजूद रही। दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग

छिबरामऊ: सोमवार को अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष हरिशरण शाक्य के नेतृत्व में पदाधिकारी तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने छत्रपति शाहूजी विश्वविद्यालय में व्याख्यान देते समय भगवान बुद्ध पर आपत्तिजनक व अपमानजनक टिप्पणी की है। इससे बौद्ध अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई है। इसकी वह सभी निदा करते हैं। स्वामी रामभद्राचार्य जी अपने शब्दों को वापस लेकर समाज से माफी मांगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी राष्ट्रपति से की गई। इसके बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम देवेश कुमार गुप्त को सौंपा। इस मौके पर कुलदीप कुमार शाक्य, रमेश शाक्य, अमरजीत, दिनेश शाक्य, रजनीश शाक्य, रामबरन शाक्य, रवेंद्र शाक्य, रामबाबू शाक्य, राजबहादुर शाक्य व विजय शाक्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.