घोटालों में लिप्त विभाग के मंत्रियों की बर्खास्त की मांग
69000 शिक्षक भर्ती व पशुपालन विभाग में कई घोटालें सामने आए थे। कांग्रेस कमेटी ने घोटालों में लिप्त विभागों के मंत्रियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
जागरण संवाददाता, कन्नौज: 69 हजार शिक्षक भर्ती व पशुपालन विभाग में कई घोटाले सामने आए थे। कांग्रेस कमेटी ने घोटालों में लिप्त मंत्रियों पर कार्रवाई की मांग की है। राज्यपाल संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया गया है।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य ने बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती व पशुपालन विभाग में घोटालों का विरोध किया। सोमवार को कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम से मिले। बताया कि घोटालों के कारण भर्तियां नहीं हुईं। युवा घर में बेरोजगार बैठें हैं। घोटालों में विभाग के मंत्रियों के नाम सामने आए हैं, जिनका बचाव किया जा रहा है। मंत्रियों को बर्खास्त करने व प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराई जाए। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। इस दौरान फरहान खां, विजय मिश्र, असगर, फैसल खान रहे।