Move to Jagran APP

एचटी करंट से सारस की मौत, साथी ने वियोग में तोड़ा दम

हसेरन क्षेत्र के उदयपुर गांव का मामला

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 07:54 PM (IST)
एचटी करंट से सारस की मौत, साथी ने वियोग में तोड़ा दम

एचटी करंट से सारस की मौत, साथी ने वियोग में तोड़ा दम

loksabha election banner

संवाद सूत्र, इंदरगढ़ : पक्षियों की प्रेम कहानी के किस्से और कहानियां किताबों में खूब पढ़ी गईं हैं। इन पक्षियों में सारस है, जो कभी अलग नहीं देखे। यदि एक बिछड़ा तो दूसरे ने वियोग में प्राण त्याग दिए। ऐसा ही एक मामला हसेरन क्षेत्र के उदयपुर गांव में देखने को मिला। एक सारस की एचटी करंट से मौत हो गई तो दूसरे ने उसी के पास अपने प्राण त्याग दिए। ग्रामीणों ने दोनों के शवों को दफन कर दिए।

शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम पंचायत के उदयपुर गांव के बाहर मक्का के खेत में सारस का जोड़ा दाना चुग रहा था। आसपास के खेतों में ग्रामीण भी काम कर रहे थे। खेत में ही हाईटेंशन लाइन का पोल लगा है। दाना चुगते हुए एक सारस पोल के पास पहुंच गया। पोल में आ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीण उसे उपचार के लिए लेकर जाते इससे पहले उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे खेत पर रख दिया। कुछ देर बाद वहां पहुंचे उसके साथी ने भी शव के पास में ही प्राण त्याग दिए। गांव निवासी विनय सिंह ने बताया एक पक्षी करंट की चपेट में आ गया था। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे ने वियोग में अपने भी प्राण त्याग दिए। बताया दूसरे सारस पक्षी के आंखों से आंसू निकल रहे थे। घायल पक्षी को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस व वन कर्मियों को दी। दोपहर तक कोई कर्मी न पहुंचने से ग्रामीण राघवेंद्र राजपूत, अन्नू, अभिलेंद्र राजपूत, पतरौल वर्मा ने मिलकर खेतों में ही शव दफन कर दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.