कांग्रेस ने ही रखी देश के विकास की आधारशिला
जागरण संवाददाता कन्नौज देश को आजादी दिलाने के बाद कांग्रेस ने ही विकास की आधारशिला र
जागरण संवाददाता, कन्नौज : देश को आजादी दिलाने के बाद कांग्रेस ने ही विकास की आधारशिला रखी थी। यही वजह है कि आज देश सूचना एवं संचार क्रांति के साथ आत्मनिर्भरता की ओर मुखर है। वहीं, देश के प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत का नारा लगा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक देश के लिए कुछ नहीं किया।
रविवार को कांग्रेस के होली मिलन समारोह में यह बात राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय सचिव विजय मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विजन स्पष्ट है और वह देश के हर नागरिक के साथ खड़ी है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे वयोवृद्ध कांग्रेसी डॉ. जीवन शुक्ल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर लोगों को कांग्रेस की रीतियों व नीतियों से अवगत कराएं। हासिम सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा केवल धर्म का सहारा लेकर हिदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर रही है। बांटने वाली राजनीति करने वालों से सावधान रहना होगा। जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की मदद करें। अनुज मिश्र कक्का के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव को सम्मानित किया गया। अविनाश चंद्र दुबे, मृत्युंजय शर्मा, हारुन खां, दिनेश पालीवाल, अजय पांडेय, इमरान खान, आशीष शुक्ला, संजय मेहरोत्रा, शमशाद अली, प्रदीप केलकर, किरन वर्मा समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।
सहकारिता आंदोलन के पुरोधा थे पंडित राम सेवक
संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: स्वतंत्रता सेनानी को देश की आजादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अंग्रेजों ने जेल में बंद करके कड़ी यातनाएं दी। इसके साथ ही सहकारिता आंदोलन को प्रदेश व देश के विभिन्न सहकारी संस्थाओं में आसीन रहते हुए पंडित राम सेवक ने किसानों को उनका अधिकार दिलाया। यह बातें कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विजय मिश्रा ने कहीं। रविवार को गोमती देवी इंटर कॉलेज में पंडित राम सेवक मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई। विजय ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना पूर्ण योगदान देकर पिछड़ेपन को दूर करने का काम किया। इससे पहले विद्यालय में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पीडी विश्वकर्मा, विनय मिश्रा, महेश चंद तिवारी, प्रबल प्रताप सिंह, शिव कुमार वर्मा, अतुल मिश्रा, राजेंद्र कुशवाहा, अवधेश गुप्ता, दिलीप शुक्ला रहे।